क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग (BBL) के मैच का शेडयूल जारी पहला मैच भारत में खेला जायेगा

Follow Us

नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग (BBL) के 16वें सीजन के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। BBL 2026-27 का आयोजन 12 दिसंबर 2026 से 26 जनवरी 2027 तक होगा। करीब 46 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट में कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे।

इस बार का सीजन कई मायनों में ऐतिहासिक रहने वाला है। पहली बार किसी विदेशी फ्रेंचाइजी टी20 लीग का मुकाबला भारत में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स आमने-सामने होंगे। यह BBL के इतिहास के साथ-साथ वैश्विक टी20 क्रिकेट के लिए भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

15 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा लीग चरण
भारत में उद्घाटन मुकाबले के तीन दिन बाद 15 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया में लीग स्टेज की शुरुआत होगी। ऑस्ट्रेलिया में पहला मैच ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जाएगा।

लीग चरण के अंतिम मुकाबले 16 और 17 जनवरी को होंगे, जहां दोनों दिनों में दो-दो मैच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 19 जनवरी से प्लेऑफ की शुरुआत होगी।

तारीख मुकाबला समय (IST)
12 दिसंबर मेलबर्न रेनेगेड्स vs पर्थ स्कॉर्चर्स 2:40 PM
15 दिसंबर ब्रिस्बेन हीट vs सिडनी सिक्सर्स 1:45 PM
16 दिसंबर सिडनी थंडर vs एडिलेड स्ट्राइकर्स 1:45 PM
17 दिसंबर होबार्ट हरिकेन्स vs ब्रिस्बेन हीट 1:45 PM
18 दिसंबर मेलबर्न स्टार्स vs एडिलेड स्ट्राइकर्स 1:45 PM
19 दिसंबर सिडनी थंडर vs सिडनी सिक्सर्स 1:45 PM
20 दिसंबर पर्थ स्कॉर्चर्स vs होबार्ट हरिकेन्स 1:45 PM
21 दिसंबर मेलबर्न स्टार्स vs ब्रिस्बेन हीट 1:45 PM
22 दिसंबर सिडनी सिक्सर्स vs मेलबर्न रेनेगेड्स 1:45 PM
23 दिसंबर एडिलेड स्ट्राइकर्स vs सिडनी थंडर 1:45 PM
24 दिसंबर मेलबर्न रेनेगेड्स vs होबार्ट हरिकेन्स 1:45 PM
26 दिसंबर सिडनी सिक्सर्स vs ब्रिस्बेन हीट 12:35 PM
26 दिसंबर पर्थ स्कॉर्चर्स vs मेलबर्न स्टार्स 3:45 PM
27 दिसंबर सिडनी थंडर vs मेलबर्न रेनेगेड्स 1:45 PM
28 दिसंबर ब्रिस्बेन हीट vs एडिलेड स्ट्राइकर्स 1:45 PM
29 दिसंबर होबार्ट हरिकेन्स vs मेलबर्न स्टार्स 1:45 PM
30 दिसंबर पर्थ स्कॉर्चर्स vs सिडनी थंडर 1:45 PM
31 दिसंबर एडिलेड स्ट्राइकर्स vs मेलबर्न स्टार्स 1:45 PM
1 जनवरी मेलबर्न रेनेगेड्स vs सिडनी सिक्सर्स 10:30 AM
1 जनवरी ब्रिस्बेन हीट vs होबार्ट हरिकेन्स 1:45 PM
2 जनवरी सिडनी थंडर vs पर्थ स्कॉर्चर्स 1:45 PM
3 जनवरी सिडनी सिक्सर्स vs एडिलेड स्ट्राइकर्स 1:45 PM
4 जनवरी मेलबर्न स्टार्स vs मेलबर्न रेनेगेड्स 12:35 PM
4 जनवरी पर्थ स्कॉर्चर्स vs ब्रिस्बेन हीट 3:45 PM
5 जनवरी होबार्ट हरिकेन्स vs सिडनी थंडर 1:45 PM
6 जनवरी एडिलेड स्ट्राइकर्स vs मेलबर्न रेनेगेड्स 1:45 PM
7 जनवरी मेलबर्न स्टार्स vs सिडनी सिक्सर्स 1:45 PM
8 जनवरी ब्रिस्बेन हीट vs पर्थ स्कॉर्चर्स 1:45 PM
9 जनवरी होबार्ट हरिकेन्स vs एडिलेड स्ट्राइकर्स 1:45 PM
10 जनवरी सिडनी सिक्सर्स vs पर्थ स्कॉर्चर्स 8:40 AM
10 जनवरी मेलबर्न रेनेगेड्स vs ब्रिस्बेन हीट 1:45 PM
11 जनवरी सिडनी थंडर vs मेलबर्न स्टार्स 1:45 PM
12 जनवरी एडिलेड स्ट्राइकर्स vs होबार्ट हरिकेन्स 1:45 PM
13 जनवरी पर्थ स्कॉर्चर्स vs मेलबर्न रेनेगेड्स 1:45 PM
14 जनवरी मेलबर्न स्टार्स vs होबार्ट हरिकेन्स 1:45 PM
15 जनवरी सिडनी सिक्सर्स vs सिडनी थंडर 1:45 PM
16 जनवरी एडिलेड स्ट्राइकर्स vs पर्थ स्कॉर्चर्स 10:30 AM
16 जनवरी मेलबर्न रेनेगेड्स vs मेलबर्न स्टार्स 1:45 PM
17 जनवरी होबार्ट हरिकेन्स vs सिडनी सिक्सर्स 8:10 AM
17 जनवरी ब्रिस्बेन हीट vs सिडनी थंडर 1:45 PM

त्योहारों के दौरान होंगे हाई-वोल्टेज मुकाबले
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बार शेड्यूल को त्योहारों और छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है, ताकि दर्शकों को लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलें।

25 दिसंबर (क्रिसमस)

मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस

26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे)

सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट

पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स

31 दिसंबर (न्यू ईयर ईव)

एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स

1 जनवरी (न्यू ईयर)

मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम सिडनी सिक्सर्स

ब्रिस्बेन हीट बनाम होबार्ट हरिकेंस

प्लेऑफ का कार्यक्रम
19 जनवरी: क्वालिफायर

20 जनवरी: नॉकआउट

23 जनवरी: चैलेंजर

26 जनवरी: फाइनल

हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक प्लेऑफ मुकाबलों के आयोजन स्थलों की घोषणा नहीं की है।

MCG में होंगे दोनों मेलबर्न डर्बी
BBL 2026-27 में मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जाने वाले दोनों डर्बी मुकाबलों का आयोजन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में किया जाएगा। इन मुकाबलों को सीजन के सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल माना जा रहा है।

BBL के 16वें सीजन में भारत में ऐतिहासिक उद्घाटन मैच, त्योहारों के दौरान बड़े मुकाबले और प्लेऑफ की रोमांचक जंग फैंस के लिए भरपूर क्रिकेट मनोरंजन लेकर आने वाली है। अब सभी की निगाहें 12 दिसंबर पर टिकी हैं, जब चेन्नई से इस बहुप्रतीक्षित सीजन का आगाज होगा।