शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Follow Us

जांजगीर-चांपा । बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग से अनाचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी करन कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जांजगीर थाना क्षेत्र के पिसौद गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 91/2026 के तहत बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में अश्लील फोटो और वीडियो मिलने पर मामले में आईटी एक्ट की धारा 67(क) भी जोड़ी गई। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल सहित सहायक उपनिरीक्षक सियाराम यादव, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, मुकेश सिंह, छगन साहू तथा आरक्षक पुनेश्वर आजाद, राम कुमार कंवर और महिला आरक्षक ममता पटेल का योगदान रहा।