सुकमा के शबरी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि
सुकमा। जिले के युवाओं की प्रतिभा, सहभागिता और उत्साह को नई उड़ान देने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा जिला प्रशासन सुकमा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।कार्यक्रम का आयोजन 2 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे शबरी ऑडिटोरियम, कुम्हाररास, सुकमा में किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
रायपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
विभिन्न गतिविधियों में नजर आएगी युवाओं की प्रतिभा
कार्यक्रम के दौरान युवाओं की सक्रिय सहभागिता और उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से जिले के युवा अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकेंगे।‘युवा उड़ान 2026’ का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ नए अवसरों और संभावनाओं से जोड़ना भी है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रेरणा मिलने के साथ उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।जिला प्रशासन और राज्य युवा आयोग की इस पहल से जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने और आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है।
