दुर्ग में हॉस्टल के पीजी में युवती की चाकू मारकर हत्या, कैफे कर्मचारी की दिनदहाड़े हत्या कर आरोपी फरार

Follow Us

दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक पीजी में घुसकर 19 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान खुशी साहू के रूप में हुई है, जो बेमेतरा जिले की रहने वाली थी। वह भिलाई के रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर शहर के एक कैफे में काम करती थी।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय खुशी पीजी में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक चाकू लेकर वहां पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीजी में रहने वाली अन्य युवतियों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल खुशी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।