फरीदाबाद। भीकम कॉलोनी में दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवक की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।मृतक के परिजनों के अनुसार, आरोपी दोस्त योगेश को यह कहकर घर से अपने साथ ले गए थे कि उन्हें अनाज की बोरी उतारनी है। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द ही वापस लौट आएगा, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें सूचना मिली कि योगेश को गोली मार दी गई है।गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दो दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया, लेकिन अंततः उसकी मौत हो गई।
