नई दिल्ली। कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ लगातार रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज तीन दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 221.35 करोड़ रुपये की कमाई कर कन्नड़ सिनेमा की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि फिल्म को मिले मिले-जुले और आलोचनात्मक रिव्यू के बावजूद इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की जोरदार ओपनिंग की। दूसरे दिन कमाई घटकर 37.65 करोड़ रही, जबकि तीसरे दिन रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म ने 27.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ भारत में इसका नेट कलेक्शन 165.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
घर पर बनाएं टेस्टी वीगन पिज्जा, 20 मिनट में तैयार होगी हेल्दी रेसिपी
विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ओवरसीज में 23.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.35 करोड़ रुपये हो गया। इसी प्रदर्शन के दम पर फिल्म ने किच्चा सुदीप की ‘विक्रांत रोणा’ को पीछे छोड़ते हुए कन्नड़ सिनेमा के ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर्स की सूची में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस पीरियड एक्शन थ्रिलर में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म का शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी मजबूत माना जा रहा है।
स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में अलर्ट

