रायपुर। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सीएम विष्णु देव साय शनिवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम पर सरकार का पक्ष रखेंगे। इस दौरान महासचिव अरूण सिंह भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाई है और आरोप लगाया है कि, महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट नहीं रही। इसी के विरोध में 20 अप्रैल को प्रदेशभर में बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने इस अभियान को व्यापक बनाने का फैसला लिया। योजना के तहत करीब 25 हजार महिलाओं की विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसे भाजपा महिला सम्मान से जोड़कर पेश करेगी। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।
महिला आरक्षण मुद्दा: CM साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कल
