भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वाथ्य सुधार सिंहदेव 13 को लौटेंगे

Follow Us

रायपुर। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य बेहतर अब बेहतर बताया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अब इस महीने 12 या 13 सितंबर को वह छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं।

दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बस्तर जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मोबाइल के जरिए जुड़े. इस दौरान उन्होंने करीब 7 मिनट तक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण से संगठन मजबूत होता है। व्यक्तिगत परिस्थितियां कैसी भी हों, संगठन और समाजसेवा का संकल्प सर्वोपरि है। देव ने कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कर्मपथ पर निरंतर आगे बढऩे का आह्वान किया।