नकटीखार में 8 मांगों को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, लिखित आश्वासन के बाद खुला रास्ता

Follow Us

कोरबा। जिले के नकटीखार गांव में विकास कार्यों और राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। करीब 11 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले ही अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके थे, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20 मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कोरबा से अयोध्या के लिए रवाना हुआ 35 श्रद्धालुओं का दल, करेंगे श्रीरामलला के दर्शन

ग्रामीणों ने नकटीखार प्राथमिक स्कूल से तालाब पार जाने वाले रास्ते पर पुलिया बनाने, स्कूल के अधूरे भवनों का निर्माण पूरा कराने और खराब भवन की समस्या दूर करने की मांग रखी। इसके अलावा राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज जमीन और नक्शे की त्रुटियों को सुधारने के लिए गांव में विशेष शिविर लगाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मार्गों पर कांक्रीट और डामरीकरण सड़क बनाने तथा भालूसटका खेल मैदान को सामुदायिक वनाधिकार के तहत पट्टा देने की मांग भी की। करीब दो घंटे की बातचीत के बाद प्रशासन ने मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर यातायात बहाल कर दिया।

राजनांदगांव में सजेगी युवा संसद, लोकतंत्र की बारीकियां सीखेंगे 400 से ज्यादा विद्यार्थी