नेहरू स्टेडियम में गूँजा ‘विजय’ का नाम; थलापति बने तमिलनाडु के नए CM, 9 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Follow Us

चेन्नई। इन दिने देश में राजनैतिक चुनावी माहौल का मंजर बना हुआ है, इसी कड़ी में तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नौ नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार किया। कांग्रेस राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हुए। आपको बता दें की यह धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित युग की शुरुआत है: विजय टीवीके प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा, यह एक नई शुरुआत है। अब वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित नए युग की शुरुआत हो गई है। वहीं मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे टीवीके के कार्यकर्ता टीवीके के कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं, क्योंकि उनके नेता विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

पीएम मोदी ने विजय को बधाई दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन में सुधार के लिए काम करती रहेगी। जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम से रवाना हुए राज्यपाल अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम से रवाना हो गए हैं। उन्होंने टीवीके प्रमुख विजय को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नौ नवनिर्वाचित विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। टीवीके नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली केजी अरुणराज, एन आनंद, आधव अर्जुन, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर निर्मल कुमार, राजमोहन, टीके प्रभु, एस कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। तमिलनाडु के नए सीएम बने विजय अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके पिता भावुक नजर आए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले रहे टीवीके प्रमुख टीवीके प्रमुख तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं। थोड़ी ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय थोड़ी ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे राज्यपाल, विजय ने किया स्वागत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं, जहां थोड़ी देर में वह टीवीके प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। विजय ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल अर्लेकर लोक भवन से रवाना हुए तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर लोक भवन से रवाना हो गए हैं। वह कुछ ही देर में टीवीके प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।