रायपुर ब्रेकिंग : बर्थ-डे पार्टी में खुलेआम हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल

Follow Us

रायपुर। राजधानी के कमलविहार इलाके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक कथित रूप से हथियार लेकर नाचते और प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो किसी बर्थ-डे पार्टी का है, जहां युवकों ने हथियार लहराते हुए डांस किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्य को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता और चर्चा का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। हाल के दिनों में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का चलन बढ़ता दिखाई दे रहा है।