उर्फी जावेद ने किए मां खामख्या देवी के दर्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर की आध्यात्मिक झलक

Follow Us

मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन और अभिनेत्री उर्फी जावेद हाल ही में असम स्थित प्रसिद्ध मां खामख्या देवी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

उर्फी ने मंदिर परिसर से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। पोस्ट के जरिए उन्होंने मां खामख्या देवी के दर्शन करने की जानकारी अपने फॉलोअर्स के साथ साझा की। उनकी इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

उर्फी जावेद अपने अलग फैशन सेंस और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार उनका धार्मिक स्थल का दौरा और आध्यात्मिक अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। फैंस उनकी पोस्ट पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनकी इस यात्रा की सराहना कर रहे हैं। गौरतलब है कि असम के गुवाहाटी स्थित मां खामख्या देवी मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।