रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदना और चिंता व्यक्त की। मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि रायमुनि भगत शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार और क्षेत्र की जनता के बीच लौटें।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधायक रायमुनि भगत को जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि बताते हुए जशपुर क्षेत्र के लिए उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वस्थ होने के बाद विधायक फिर से जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय होंगी। इस मुलाकात के दौरान मंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, नई ऊर्जा और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग और संवेदनशीलता सार्वजनिक जीवन का अहम हिस्सा है।
