तेहरान। ईरान ने बहरीन में अल-रिफ्फा और अवली हवाईअड्डे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किये, जिससे वहां तैनात अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के दो रडार नष्ट हो गये हैं। फार्स न्यूज ने यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड काेर (आईआरजीसी) मिसाइल और ड्रोन से संयुक्त कार्रवाई करते हुए ये हमले किये।
उन्होंने बताया कि यह अभियान जिसका कोडनेम “या उम्म अल-बनिन” (“ओ मदर ऑफ द सन्स”) था, अमेरिका के लगातार हमले और एमक्यू-1 और एमक्यू-9 टोही और लड़ाकू ड्रोन द्वारा ईरानी हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के जवाब में किया गया। आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि ईरान का हवाई क्षेत्र एक “रेड लाइन” है और आगे किसी भी उल्लंघन का “कड़ा और निर्णायक जवाब” दिया जाएगा।
