रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए नया धमाकेदार गीत “टुरी दिखे म बवाल” रिलीज हो गया है। यह गीत GaanaaWala Music Channel पर लॉन्च किया गया है और दर्शकों से इसे लाइक, शेयर व सब्सक्राइब करने की अपील की गई है। जनता से रिश्ता के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता द्वारा संचालित “गाना वाला” यूट्यूब चैनल छत्तीसगढ़ी, हिंदी, उड़िया, भोजपुरी और तेलुगू भाषाओं में संगीत एवं वीडियो एलबम निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। चैनल के माध्यम से हर महीने विभिन्न भाषाओं में नए वीडियो एलबम रिलीज किए जाएंगे। पप्पू फरिश्ता ने बताया कि चैनल का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि नए और उभरते कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तथा रील क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली कलाकारों को पहचान दिलाने और उनकी कला को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल को परिवार की फिल्मी विरासत से भी प्रेरणा मिली है। स्वर्गीय जाफर फरिश्ता छत्तीसगढ़ की पहली चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, जबकि परिवार का संबंध हिंदी फिल्म जगत की कई महत्वपूर्ण हस्तियों से भी रहा है। “गाना वाला” चैनल की यह पहल क्षेत्रीय संस्कृति, संगीत और नई प्रतिभाओं को डिजिटल मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आने वाले समय में कई नए वीडियो एलबम दर्शकों के सामने पेश किए जाएंगे।
