सीए व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक, विश्वास और नैतिकता ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी : राज्यपाल रमेन डेका

Follow Us

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, बल्कि व्यवसायों को सही दिशा देने वाले भरोसेमंद मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति, कर व्यवस्था और उद्यमिता को मजबूत बनाने में सीए की अहम भूमिका है। राज्यपाल ने कर प्रणाली को सरल बनाने, छोटे एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सकारात्मक उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया और मोबाइल की लत से बचने की सलाह देते हुए कहा कि सीए पेशे की सबसे बड़ी ताकत विश्वास, गोपनीयता और नैतिक मूल्य हैं। सम्मेलन में देशभर से एक हजार से अधिक सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया।