कोरबा। जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। युवक खून से लथपथ ट्रैक पर पड़ा रहा। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। रातभर युवक खून से लथपथ रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर युवक पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
श्राद्ध 2026: पितरों का महापर्व पितृपक्ष 2026, कब करें किस तिथि का श्राद्ध?
युवक की हालत बताई जा रही गंभीर
घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रितेश सारथी, पिता सरवन सारथी, निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल रवाना किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था, तभी मालगाड़ी आ गई। तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसके दोनों पैरों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल जब्त किया है। युवक किस नीयत से रात में रेलवे ट्रैक पर बैठा था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
परिजनों से पूछताछ जारी
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक चोरी की नीयत से वहां था, शौच करने गया था या फिर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। फिलहाल इनमें से किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं हुई है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
