दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत , प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार तथा प्रसिद्ध उद्योगपति एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू भाटिया) आज पदमनाभपुर स्थित वोरा निवास पहुंचे। उन्होंने देश के राजनीतिक पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति देवी वोरा जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सभी नेताओं एवं गणमान्यजनों ने शांति देवी वोरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व, सादगी, ममता और सेवाभाव को स्मरण किया। उन्होंने शांति देवी वोरा जी के सुपुत्र अरविंद कुमार वोरा एवं पूर्व विधायक, दुर्ग शहर अरुण वोरा से भेंट कर इस अपूरणीय क्षति पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



