पैरों के नीचे उफनती मौत सूरजपुर के भैयाथान से आई तस्वीर ने सिस्टम की पोल खोल दी

Follow Us

सूरजपुर। कंधे पर मासूम, पैरों के नीचे उफनती मौत! सूरजपुर के भैयाथान से आई इस तस्वीर ने सिस्टम के तमाम विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है! “ग्राम पंचायत कारीमाटी के पड़ोपारा में मरघेतिया नाले पर पुलिया न होने से हर बारिश में बच्चों का भविष्य उफनते पानी में डूबने लगता है। वक्त पर स्कूल पहुंचाने के लिए एक किसान को खुद अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है!”

“एक तरफ किसान की यह मानवता मिसाल है, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक नाकामी पर सबसे बड़ा तमाचा! सालों से पुलिया की मांग कर रहे ग्रामीणों की आवाज आखिर कब सुनी जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही अफसरों की नींद टूटेगी?” “डिजिटल इंडिया और विकास के बड़े-बड़े नारों के बीच, अगर बच्चों को स्कूल जाने के लिए मौत से जूझना पड़े… तो ऐसे दावों की हकीकत क्या है, यह समझ से परे नहीं है!”