कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर रवेला स्थित एक फार्म हाउस में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने फार्म हाउस में तोड़फोड़ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज सहित कुत्ते के पिल्लों तक को चोरी कर लिया। पीड़ित ने रजगामार चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्रूड ऑयल ने बढ़ाई बाजार की टेंशन, इन सेक्टर्स पर पड़ सकता है असर
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी रोड, कोरबा निवासी 25 वर्षीय अक्षत शर्मा का ठाकुर रवेला में फार्म हाउस है। बुधवार सुबह ग्रामीण रवि कुमार राठिया ने उन्हें सूचना दी कि उनके फार्म हाउस से कुछ लोग सामान चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर अक्षत मौके पर पहुंचे। वहां फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा काफी सामान गायब था। पीड़ित अक्षत शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी उनके फार्म हाउस से जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्तों के पिल्लों की चोरी हो चुकी है। इस बार चोर 6 कुत्ते के पिल्ले, सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज समेत बहुत सारा कीमती सामान ले गए।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: जिनपिंग के भारत आने की संभावना, पीएम मोदी से हो सकती है अहम मुलाकात
अक्षत ने बताया कि वे कोरबा में रहते हैं और रोजाना फार्म हाउस आना-जाना करते हैं। फार्म हाउस में एक ऑफिस और एक कमरा है, जहां सामान रखा हुआ था। मौके पर पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बुधवार को रजगामार-ओमपुर चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर चोरी गए सामान की सूची दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
