महिला चला रही थी कार, फ्लाईओवर पर कई लोगों को मारी टक्कर,

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह शहर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

लोगों में अफरा-तफरी मच गई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे फ्लाईओवर पर सामान्य रूप से यातायात चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों तथा राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ लोग सड़क पर गिर पड़े, जबकि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

महिला चला रही थी कार, फ्लाईओवर पर कई लोगों को मारी टक्कर,
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह शहर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।