प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने पर नितेश कुमार और प्रमोद भगत को बधाई दी

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में आज स्वर्ण पदक जीतने पर नितेश कुमार और रजत पदक हासिल करने पर प्रमोद भगत को बधाई दी। मोदी ने कहा कि यह दोनों खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:
“भारतीय पैरा बैडमिंटन का शानदार प्रदर्शन! एशियाई पैरा खेलों में पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नितेश कुमार और रजत पदक हासिल करने पर प्रमोद भगत को बधाई। दोनों खिलाड़ियों की यह शानदार उपलब्धि है। हमारी यही कामना है कि वे भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करते रहें: प्रधानमंत्री @narendramodi”