कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपराधियों और नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोर्ट अंचल से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से यह इनपुट मिल रहा था कि पोर्ट इलाके के कुछ संदिग्ध ठिकानों पर मादक पदार्थों की बड़ी खेप खपाने की तैयारी की जा रही है। इसी पुख्ता सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने फैंसी मार्केट इलाका संलग्न फाइव मार्केट के पास से एक छोटा वाहन कथित तौर पर छोटा हाथी को रोका और तलाशी के दौरान वाहन भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया, जिसे तस्करों द्वारा गुप्त रूप से छिपाकर रखा गया था। सूत्रों व अपुष्ट सूत्रों के अनुसार उक्त वाहन से लगभग 48 किलों गाजा जब्त किया गया है। स्थानीय दुकानदारों व सूत्रों की माने तो बरामद दो बड़े पैकेट (प्लास्टिक के बोरे) से एक पैकेट से कथित तौर पर 31 किलो 90 ग्राम व दूसरे पैकेट 16 किलो गाजा मिला। बहरहाल उक्त समाचार के प्रेषित किए जाने तक खबर की अधिकारिक पुष्टि एसटीएफ या किसी अधिकारिक एजेंसी से नहीं हो सकी थी।
बीजापाल में पहली बार पहुंचे कोई विधायक, देवगुड़ी निर्माण का विधायक रोहित साहू ने किया भूमिपूजन
बहरहाल बरामद किए गए गांजे की मात्रा और बाजार में इसकी अनुमानित कीमत का आकलन किया जा रहा है। एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस खेप को कहां से लाया गया था तथा इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस मामले में संलिप्त अन्य संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। सूत्रों की माने तो उक्त मामले में तीन लोगों को कथित तौर पर हिरासत में लिया गया है। अपुष्ट खबरों के अनुसार उक्त मादक पदार्थ को इकबालपुर में भेजा जाना था।
त्योहारों के इस सीजन में महानगर की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और इस प्रकार की अवैध तस्करी के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहने की बात कही जा रही है।
