आईएएस अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट जारी, बलौदाबाजार कलेक्टर सहित बड़े प्रशासनिक बदलाव

Follow Us

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। कई जिलों और विभागों में बड़ेप्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे बलौदाबाजारभाटापारा जिले के कलेक्टर दीपक सोनी की जगह अब कुलदीप शर्मा को नया कलेक्टर बनाया गया है। कुलदीप शर्मा के पास पहले जो प्रभार था, उसमें भी बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार आई डॉ. सीआर प्रसन्ना (भाप्रसे 2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं,आईएएस तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि आईएएस लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, का दायित्व सौंपा गया है। आईएएस सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग, आईएएस वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर नारायणपुर, और आईएएस सुमित अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर यथावत रखा गया है,इसी तरह आईएएस संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है। इनके अलावा आईएएस आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि आईएएस ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर यथावत रखा गया है। आईएएस तरुण कुमार किरण जो वर्तमान में राज्य कर उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ हैं, को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।