रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की शानदार जीत के बाद जोरदार जश्न देखने को मिला। जैसे ही क्रष्टक्च की जीत की खबर सामने आई, शहर के अलग-अलग इलाकों में फैंस सड़कों पर उतर आए और पटाखे फोड़कर तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। रायल चैलेज बंगलौर की जीत का उत्साह रायपुर में देर रात तक देखने को मिला। युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचती नजर आईं और कई जगहों पर क्रष्टक्च के समर्थन में नारे लगाए गए। फैंस ने विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।
आपको बता दे, लोगों का कहना था कि, लंबे इंतजार के बाद मिली यह जीत बेहद खास है और इसने सभी समर्थकों की भावनाओं को खुशी से भर दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी जश्न का माहौल रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कई जगहों पर युवाओं ने हाथों में क्रष्टक्च के झंडे लेकर विजय जुलूस जैसा माहौल बना दिया। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, हालांकि जश्न शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे उत्सव के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। क्रष्टक्च की इस जीत ने रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों में नया जोश भर दिया है और शहर देर रात तक उत्सव के रंग में डूबा रहा।
