मंचन के अंतिम दिवस पर रामराज्यभिषेक के साथ 107वें वर्ष का मंचन हुआ समाप्त

Follow Us

भगवान श्रीराम की राजगद्दी की भव्य झांकी एवं महाआरती संपन्न

भाटापारा। आदर्श रामलीला नाटक मंडली, भाटापारा के 107वें वर्ष के अंतिम दिन भगवान श्रीराम की राजगद्दी की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। राजगद्दी आरती में महिलाओं के विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। आरती में भाटापारा के सखी परिवार, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज, सरयूपारी ब्राह्मण समाज, लालसोट ब्राह्मण समाज, सुंदरकांड समिति, गुप्ता समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज एवं विप्र फाउंडेशन की महिला पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ राधेश्याम अग्रवाल, मोहन केशरवानी एवं हरिकिशन चौबे ने भाग लिया।

इस 11 दिवसीय रामलीला मंचन कार्यक्रम में सभी धार्मिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, विधायक, पूर्व विधायक, व्यापारिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार जगत, स्कूलों के प्राचार्य एवं संचालक, उद्योग जगत के अधिकारी एवं चांपा तथा बिलासपुर के समाजसेवी एवं उद्योगपति, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनकी टीम, बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक गौरव राय, इंद्र साव विधायक भाटापारा, शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक एवं संजय जोशी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा ने प्रभु श्रीराम की आरती कर अपने व अपने परिवार को पुण्य का भागी बनाया।

दुर्गा पूजा पर आयोजित तीन दिवसीय रास गरबा का हुआ भव्य समापन

आज प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की आरती में संगीता चौरसिया, सीमा शर्मा, ममता गुप्ता, नेहा शर्मा, कविता शर्मा, चंद्रा किरण शर्मा, किरण जोशी, बसंती ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कलाकारों एवं आयोजक मंडल को बहुत-बहुत बधाई दी और रामलीला की ऐतिहासिक सफलता की आगे भी कामना की।

आरती में प्रमुख रूप से गंगा बाई, लता बंसल, मीना गुप्ता, कल्पना गुप्ता, ममता अग्रवाल, मोनिका शर्मा, सरिता शर्मा, रेखा शर्मा, सपना ठाकुर, लता शर्मा, किरण गुप्ता, नीता शर्मा, सोनू शर्मा, प्रतिमा गुप्ता, नीतू गुप्ता, ममता शर्मा, आशा शर्मा, सीमा शर्मा, शारदा शर्मा, हेमा अग्रवाल, पिंकी शर्मा, सुषमा ठाकुर, ज्योति ठाकुर, मंजू लता ठाकुर, सुमिता दीक्षित, सुधा ठाकुर, प्रीति तिवारी, स्नेहल ओझा, शशि पांडे आदि उपस्थित रहे।