शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा को मिला ‘छत्तीसगढ़ गौरव अवॉर्ड

Follow Us

शिक्षा, योग, स्काउटिंग, साहित्य और समाजसेवा में योगदान के लिए रायपुर में हुए सम्मानित

गरियाबंद (छुरा)। शिक्षा, योग, स्काउटिंग, साहित्य, संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा को ‘छत्तीसगढ़ गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रायपुर के वृंदावन सभागृह में दैनिक समाचार पत्र दबंग स्वर के छठवें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच और दैनिक समाचार पत्र दबंग स्वर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। अर्जुन धनंजय सिन्हा ने शिक्षा के प्रसार, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, योग के प्रति जागरूकता, स्काउटिंग गतिविधियों तथा साहित्यिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में योगदान दिया है। समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।

हरियाणा के गुरु जांभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्यों और लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों

सिन्हा ने सम्मान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार एवं वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, प्रधान संपादक पं. पी.के. तिवारी, संयोजक शुभम साहू और सभी आयोजकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता डॉ. के.आर. सिन्हा और राम बाई सिन्हा, कला कुमार सिन्हा, विमला सिन्हा तथा गुरुजनों और बुजुर्गों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को दिया।

उनके सम्मानित होने पर साहित्यकार ललित साहू, देवनारायण यदु, भारत स्वाभिमान न्यास के जिलाध्यक्ष संतराम कंवर, नवाचारी शिक्षक शंकर लाल यदु, श्रीराघवेंद्र मानस संघ के अध्यक्ष जागेश्वर ध्रुव, उपाध्यक्ष रोहित जगत, सहसचिव खोरबाहरा निषाद, शाकंभरी मरार समाज के प्रांतीय संचालक हेमलाल पटेल, नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संतोष निषाद, कृष्णेश यदु सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।