नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल के तीन साल की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल के टैक्सी चालक विकास को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी।
आरोप है कि, टैक्सी चालक विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया। उसने कई बार बच्ची के साथ अनुचित स्पर्श किया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी। 24 अगस्त को बच्ची को स्कूल में तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। बच्ची ने फुटेज देखकर आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।
गुरु वंदन उत्सव के ऑडिशन के प्रथम दिवस में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब
फोन में मिले कई वीडियो
जांच में पता चला कि, आरोपी विकास करीब आठ महीने से स्कूल के लिए टैक्सी चला रहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। फोन में छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाने के कई वीडियो मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी सुरक्षित कर लिए हैं।
