हॉलीवुड। फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे 20 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगी। फिल्म में कई कलाकार और सिंगर छोटे-बड़े रोल में शामिल हैं। हालांकि, एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी का कैमियो फाइनल एडिटिंग में हटाया गया है, जिससे अब उनके फैंस इस चर्चित फिल्म में उन्हें नहीं देख पाएंगे। फिल्म का हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रीमियर हुआ, जिसमें फैशन और एंटरटेनमेंट की दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हुए। डेविड फ्रैंकल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में केनेथ ब्रानाघ, सिमोन एशले, जस्टिन थेरॉक्स, लूसी लियू और बी.जे. नोवाक के साथ-साथ पुराने कलाकार ट्रेसी थॉम्स और टिबोर फेल्डमैन भी नजर आएंगे।मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सिडनी स्वीनी का कैमियो हटा, ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ में नहीं दिखेंगी एक्ट्रेस
