भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की बैठक में सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा

Follow Us

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग की आवश्यक बैठक शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, मीडिया प्रबंधन और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। शुरुआत में प्रदेश प्रवक्ताओं ने अपना परिचय दिया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मीडिया विभाग पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पदाधिकारियों से तथ्यों के आधार पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों और दुष्प्रचार का तथ्यपरक जवाब देने पर भी जोर दिया।बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी, प्रदेश प्रवक्तागण और मीडिया विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।