जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा

Follow Us

रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर नवा रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता 12 और 13 नवंबर को होगी, जबकि फोटोग्राफी प्रतियोगिता नवंबर में आयोजित की जाएगी।

चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘मेरी जनजाति, मेरी विरासत’ रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी 5 नवंबर 2026 तक https://tinyurl.com/jjgdpainting पर पंजीयन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए आवश्यक पेंटिंग सामग्री संस्थान उपलब्ध कराएगा। नियम एवं शर्तों के लिए संस्थान की वेबसाइट http://www.cgtrti.gov.in/ पर जानकारी देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक पार्वती जगत से 7805982502 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रविष्टियां [email protected] पर भेजनी होंगी।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय ‘जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराएं’ है। इसके लिए 4 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक https://tinyurl.com/jjgdpainting पर पंजीयन किया जा सकता है। प्रतिभागियों को पंजीयन फॉर्म, फोटोग्राफ की सॉफ्ट कॉपी और आवश्यक दस्तावेज [email protected] पर भेजने होंगे। नियम, शर्तों और पुरस्कार राशि की जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सहायक अनुसंधान अधिकारी अंजनी भगत से 9926588481 पर संपर्क किया जा सकता है।