उम्र को मात दे रही हैं श्वेता तिवारी! स्कर्ट-टॉप में देख फैंस बोले- “बेटी पलक को दे रही हैं कड़ी टक्कर”

Follow Us

मुंबई। अपनी उम्र को लग बार की तरह इस बार भी मात दे रही श्वेता तिवारी। श्वेता तिवारी का ग्लैमर तो जैसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हसीना का स्टाइल दिन-ब-दिन और भी ग्लैमरस हो रहा है, तभी तो लेटेस्ट तस्वीरों में उनका अंदाज देख सब फिदा हो गए। स्लिट कट स्कर्ट में हसीना का जलवा देखते ही बना और लोग उन्हें बेटी पलक तिवारी की बहन से लेकर जवान दिखने का कॉम्पिटशन करने तक की बात कह रहे हैं। 45 की उम्र में श्वेता का अंदाज सबका ध्यान खींच ले गया और वे उनके तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, श्वेता ने अपने बेटे रेयांश के साथ वेकेशन के दौरान की फोटोज शेयर की हैं। जहां वह बोट राइड का मजा ले रही हैं, तो स्कर्ट- टॉप में उनका कातिलाना रूप देखने को मिला। उनका अंदाज इतना किलर है कि कोई उन्हें दो बच्चों की मां नहीं कह सकता। यकीन न तो हो आप खुद ही देख लीजिए, साथ ही उनके लुक से टिप्स लेकर खुद को भी शानदार लुक दे सकती हैं।

ग्लैमर के साथ दिखा क्लासी अंदाज

वहीं कभी वेस्टर्न तो कभी देसी लुक्स से दिल जीतने वाली श्वेता का वेकेशन पर स्कर्ट- टॉप में स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। जिसे उन्होंने बड़े- ही एलिगेंस के साथ स्टाइल किया। जहां ग्लैमर के साथ ही क्लास का परफेक्ट कॉम्बो देखने को मिला, तो पिंक एंड वाइट का कॉम्बिनेशन भी उनके लुक को फ्रेश वाइब्स दे रहा है, जो बिना तड़क-भड़क के स्टनिंग लगा। श्वेता वाइट कलर का बेसिक टॉप पहने हुए हैं। जिसे राउंड नेक के साथ हाफ स्लीव्स दी, तो साथ में पिंक स्कर्ट पेयर की। जिस पर वाइट कलर से तिरछी लाइन्स बनी हैं, जिसका कॉम्बो सिंपल टॉप के साथ बढ़िया लगा। स्कर्ट की वेस्ट पर लेयरर्ड पैटर्न दिया, तो नीचे फ्लेयर्स ऐड की। जिससे इसे शानदार फ्लो मिल रहा है, जो लुक में इजी- ब्रिजी वाइब्स लेकर आ रहा है। हालांकि, इस सिंपल लुक में ग्लैमर का तड़का स्कर्ट के सेंटर में दिया थाई- हाई स्लिट कट लेकर आया। जिसने स्टाइल कोशेंट को बढ़ा दिया, तो हसीना अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करके सिजलिंग अदाएं दिखा गईं। ऐसे में बेसिक टॉप और स्लिट कट स्कर्ट उन्हें सिंपल येट स्टाइलिश लुक दे गई। जिसे स्टाइल श्वेता ने बिना किसी एक्स्ट्रा एलिमेंट के शानदार तरीके से किया। ​श्वेता ने लुक को हाइलाइट करने के लिए एक्सेसरीज को न के बराकर ही रखा। हसीना स्टड इयररिंग्स पहने नजर आईं, तो हाथ में डिजिटल वॉच पहनकर पैरों में ब्लू कलर के स्पोर्ट शूज डाल लिए। जिससे लुक में कंफर्ट कोशेंट बढ़ा और ये स्कर्ट के साथ स्टाइलिश भी लगे। वहीं, एक्सेसरीज को फाइनल टच हसीना ने ब्राउन, वाइट और ब्लैक चेकर्ड पैटर्न वाले स्लिंग बैग के साथ दिया। आखिर में बालों को वैवी टच देकर ओपन रखा और नेचुरल टोन मेकअप किया, जो उनके फीचर्स को एन्हांस कर गया।

एक्सेसरीज को रखा मिनिमल