मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री श्रेया कालरा ने अभिनेता कुशाल टंडन को लेकर एक बड़ा दावा किया है। एक शो में बातचीत के दौरान श्रेया ने आरोप लगाया कि जब कुशाल टंडन कथित तौर पर अभिनेत्री शिवांगी जोशी के साथ रिश्ते में थे, तब उन्होंने उन्हें सोशल मीडिया पर डायरेक्ट मैसेज (DM) किया था। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। श्रेया के मुताबिक, शूटिंग के बाद कुशाल ने उन्हें मैसेज किया था, लेकिन उन्होंने बातचीत को आगे नहीं बढ़ाया। उनका कहना है कि उस समय उन्हें कुशाल और शिवांगी के रिश्ते की जानकारी नहीं थी। बाद में एक शूटिंग सेट पर उनकी मुलाकात शिवांगी जोशी से हुई, जहां उन्हें पता चला कि कुशाल ने शिवांगी से कहा था कि श्रेया ने पहले उन्हें फॉलो और मैसेज किया था।
श्रेया ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने अपना फोन शिवांगी को दे दिया था, ताकि वह पूरी चैट खुद पढ़ सकें। श्रेया का दावा है कि उन्होंने बातचीत के दौरान किसी तरह की फ्लर्टिंग नहीं की थी। उन्होंने यह भी कहा कि चैट पढ़ने के बाद शिवांगी भावुक हो गई थीं। हालांकि, इन आरोपों पर अब तक कुशाल टंडन या शिवांगी जोशी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने टीवी शो ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में साथ काम किया था। दोनों ने अक्टूबर 2024 में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और जून 2025 में अलग होने की घोषणा की थी।
