सूरत दौरे की झलकियां साझा कर पीएम मोदी ने दोहराया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया गुजरात दौरे की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए सूरत के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सूरत के लोगों के बीच रहना सुखद अनुभव रहा और इस दौरान भारत को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया गया। पीएम मोदी ने कहा कि सूरत केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक भावना है। उन्होंने हजीरा को आत्मनिर्भर भारत का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा कि यहां ऊर्जा, स्टील, रक्षा उत्पादन, बंदरगाह और वैश्विक व्यापार का मजबूत इकोसिस्टम विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भारत अब नकारात्मकता से आगे बढ़ चुका है और देश की जनशक्ति हर लक्ष्य हासिल करने के लिए संकल्पित है।