23 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर समेत कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, तीसरी लाइन के कार्य से प्रभावित होगा परिचालन

Follow Us

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 23 जुलाई को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर , 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर , 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर ,
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर , 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर , 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर तथा 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 23 जुलाई को रद्द रहेंगी। वहीं 24 जुलाई को 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।

इसके अलावा 23 जुलाई को झारसुगुड़ा और गोंदिया से चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी तथा बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।