सड़क हादसे रोकने स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Follow Us

जगदलपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोरठपाल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, एएसपी सुखनंदन राठौर के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और यातायात उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में करीब 300 स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, यातायात नियमों के पालन और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ओडिशा के साइकिल रेसर संतोष मिश्रा सहित निरीक्षक कमलेश देवांगन, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार आदिल, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, आरक्षक रामनारायण सिदार एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।