पीएम मोदी के आधी रात वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- ‘सर, आज 8 नहीं 12 बजे दर्शन हुए’

Follow Us

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधी रात जारी किए गए वीडियो संदेश के बाद सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, उनका तय समय तो रात 8 बजे का रहता है, लेकिन इस बार वे 12 बजे सामने आए। उन्होंने पोस्ट में सरकार की जांच एजेंसियों और पेपर लीक मामलों में कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, केवल सख्त कानून की घोषणा करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि, यदि जांच एजेंसियां अदालत में मजबूत सबूत पेश नहीं करेंगी तो दोषियों को सजा दिलाना मुश्किल होगा। उन्होंने पिछले पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए जांच प्रक्रिया पर भी निशाना साधा।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, पेपर लीक लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए कड़े प्रावधानों वाला कानून लाने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री के अनुसार, प्रस्तावित विधेयक पर कैबिनेट में चर्चा के बाद इसे संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना सरकार की प्राथमिकता है।