मुंबई। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ में अपनी परफॉर्मेंस के बाद साक्षी झा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। शो के दौरान दिए गए कुछ बयानों को लेकर उन्हें आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खबरें सामने आईं कि उन्हें बिहार में अपनी टीचिंग जॉब से सस्पेंड कर दिया गया है, हालांकि इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ के तीसरे एपिसोड में साक्षी झा ने खुद को ‘मैन-हेटर’ बताया था। इसके अलावा उनके इंस्टाग्राम बायो में ‘पितृसत्ता का सबसे बुरा सपना’ लिखा होने की बात भी सामने आई। उनके कुछ बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की।
परफॉर्मेंस के दौरान साक्षी झा ने अपने निजी विचारों को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए, जिन्हें सोशल मीडिया पर विवादित माना गया। इसके बाद दावा किया जाने लगा कि उनके बयानों के कारण उन्हें बिहार में नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, सस्पेंशन को लेकर अभी तक बिहार सरकार, शिक्षा विभाग या संबंधित स्कूल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में नौकरी से निलंबन की खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल साक्षी झा अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं और उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सस्पेंशन की खबरों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
