रूडी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नारायणी पथ’ को बड़ी उड़ान: 2901 करोड़ की योजना को मिली तकनीकी मंजूरी

Follow Us

छपरा। सारण के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित बाकरपुर-डुमरिया घाट फोरलेन सड़क परियोजना (नारायणी पथ) के निर्माण को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस परियोजना के लिए तैयार 2901.45 करोड़ रुपये के प्राक्कलन (एस्टीमेट) को तकनीकी अनुमोदन दे दिया है। साथ ही, प्रशासनिक स्वीकृति के लिए इस प्रस्ताव को पथ निर्माण विभाग के पास भेज दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सांसद राजीव प्रताप रूडी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘नारायणी पथ’ उत्तर बिहार के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना सारण और गोपालगंज को आधुनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़कर क्षेत्र में व्यापार, कृषि, पर्यटन और आर्थिक विकास को एक नया आयाम देगी। रूडी ने विश्वास जताया कि प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, हरिहरनाथ कॉरिडोर और छह लेन पुल जैसी महापरियोजनाओं के साथ नारायणी पथ भी सारण को विकास के एक नए स्वर्णिम युग में ले जाएगा।