‘रोहित को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं’, अश्विन बोले- वर्ल्ड कप खेलना उनकी अपनी पसंद

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का कहना है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया है, उसके बाद यह फैसला पूरी तरह उनका होना चाहिए कि वे कब तक खेलना चाहते हैं।

अश्विन ने कहा कि, रोहित और विराट के शानदार रिकॉर्ड उन्हें अलग पहचान देते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को सिर्फ उम्र या आलोचनाओं के आधार पर टीम से बाहर करने की बात उचित नहीं है। उन्होंने हाल ही में रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी लय और आत्मविश्वास साफ दिखा और वे इससे भी बड़ी पारी खेल सकते थे।

पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा कि, रोहित अब किसी को अपनी क्षमता साबित करने के लिए नहीं खेल रहे हैं। उनका लक्ष्य केवल भारत के लिए खेलना और आगामी वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। अश्विन के मुताबिक, यह पूरी तरह रोहित की व्यक्तिगत इच्छा है और उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, जब तक रोहित और विराट खुद भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, तब तक उनके अनुभव और प्रदर्शन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।