रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ और छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ के पदाधिकारी मिले। सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा, रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज ‘छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ’ एवं ‘छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ’ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन, मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन तथा गौसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। वहीं इस अवसर पर अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ और गौ सेवक संघ के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात
