छत्तीसगढ़ बंद को लेकर भूपेश बघेल ने कहा – कांकेर की घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार, समस्या का समाधान करे सरकार

Follow Us

शिवम मिश्रा, रायपुर। सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सर्व समाज के लोगों को कभी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं देते। आज अचानक बंद के आव्हान की कई वजह है। उन्होंने कहा, कांग्रेस धर्मांतरण के खिलाफ है। कांकेर में जो घटना हुई इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।

बघेल ने कहा, इसके पहले कोंडागांव बस्तर में अनेकों बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। कई लोग मरे भी हैं। सरकार क्या कर रही है‌? छत्तीसगढ़ एक दिन नहीं कई दिन बंद हो, विरोध हो, सब ठीक है, लेकिन सरकार को इसके समाधान पर बात करनी चाहिए। बंद करने से कुछ नहीं होगा।