आईटीआर दाखिल करने में रिकॉर्ड, 7.8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भरा रिटर्न

Follow Us

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने का नया रिकॉर्ड दर्ज होने की जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, 31 अगस्त तक 7.8 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना आईटीआर दाखिल कर दिया है। यह आंकड़ा देश में बढ़ती कर अनुपालन संस्कृति और डिजिटल कर व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है। विभाग ने बताया कि, 31 अगस्त तक की समय-सीमा उन करदाताओं के लिए थी, जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से है और जिनके खातों का टैक्स ऑडिट आवश्यक नहीं है।

यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा- मुचोवा दूसरे दौर में, सबालेंका भी आगे बढ़ीं

इस श्रेणी में फ्रीलांसर, सलाहकार, छोटे कारोबारी और कई पेशेवर शामिल हैं, जो सामान्य तौर पर आईटीआर-3 या आईटीआर-4 फॉर्म भरते हैं। जिन करदाताओं के लिए टैक्स ऑडिट अनिवार्य है, उनके लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। आयकर विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ मामलों में आय मूल छूट सीमा से कम होने पर भी आईटीआर दाखिल करना जरूरी होता है, जैसे विदेश में संपत्ति या बैंक खाते से जुड़े मामलों में। विभाग ने समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील करते हुए कहा कि इससे करदाताओं को भविष्य में कई वित्तीय सुविधाओं का लाभ मिलता है।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम घोषित, हैंड्सकॉम्ब- सैम कोंस्टास को मिला मौका