नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत ए के खिलाफ होने वाली दो चार दिवसीय और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब और युवा प्रतिभा सैम कॉन्स्टास को जगह मिली है। यह दौरा कई खिलाड़ियों के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले सीनियर टीम में जगह बनाने का बड़ा मौका माना जा रहा है। 35 वर्षीय हैंड्सकॉम्ब 2023 के भारत दौरे के बाद पहली बार इस स्तर पर वापसी करेंगे।
अल्काराज की धमाकेदार वापसी, वावरिंका का ग्रैंड स्लैम सफर खत्म
वहीं तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन और ब्रेंडन डॉगेट पर भी सबकी नजर रहेगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के लिए अपने गेंदबाजी विकल्पों को परखना चाहता है। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया ए कार्यक्रम भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि, इस दौरे का उद्देश्य खिलाड़ियों को भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव देना है। टीम में विकेटकीपर सैम हार्पर, टॉड मर्फी, नाथन मैकस्वीनी और जेसन संघा जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जबकि मार्नस लाबुशेन इस बार चयन से बाहर रहे।
दानिश कनेरिया का बड़ा हमला: पाकिस्तान क्रिकेट 70 साल के सबसे बुरे दौर में
