मुंबई। एक्टर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने गुरुवार सुबह ट्रेडिशनल तेलुगु वेडिंग सेरेमनी में शादी की। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम को रश्मिका और विजय फिर से शादी करेंगे। वे कोडवा सेरेमनी में शादी करेंगे। आपको बता दें की रश्मिका और विजय की टीम ने सुबह की शादी के बाद मीडिया को मिठाई बांटी। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए हैं। जो तेलुगु शादी हुई वह विजय के ट्रेडिशन के अनुसार हुई थी, और अब, कोडवा वेडिंग रश्मिका की तरफ से होगी। हालांकि यह ऑफिशियल है कि अब उनकी शादी हो गई है, लेकिन कपल ने अभी तक इंस्टाग्राम पर शादी की कोई फोटो शेयर नहीं की है।
रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी हुई संपन्न, शाम को होगी दूसरी रस्मे
