रायपुर: सेंट्रल बैंक शाखा में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Follow Us

रायपुर। राजधानी के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक शाखा में शनिवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। घटना Golbazar Police Station क्षेत्र की है। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।