रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु एनआई का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियां
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
दिनांक 24 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ी
दिनांक 23 जुलाई 2026 को झारसुगुड़ा व गोंदिया से चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त व प्रारम्भ होगी तथा बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
