रायपुर। छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से बूथ स्तर तक अभियान चलाने की तैयारी पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि चोरों को हर जगह चोर ही नजर आते हैं। मिश्रा ने प्रधानमंत्री पद को लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल और जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि पटेल को 12 वोट मिले थे, जबकि नेहरू को केवल एक वोट मिला था। इसके बावजूद नेहरू प्रधानमंत्री कैसे बने? उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी का काम भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस करती है।
कोरबा में चलती कार पर युवतियों का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने दर्ज किया केस
वहीं, रायपुर की WRS कॉलोनी में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी विधायक ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर रावण दहन देखने की अपील की। पुरंदर मिश्रा के मुताबिक, WRS कॉलोनी में रावण उत्सव की परंपरा को 56 साल पूरे हो चुके हैं। इस वर्ष 101 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में रेलवे परिवार ने भी सहयोग दिया है, जिसकी उन्होंने सराहना की।
CG Crime: पोती की जान बचाने की कोशिश में दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
