रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
जेसीसीजे युवा संगठन में बड़ा फेरबदल: प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी
22 अक्टूबर को रायपुर में कार्यक्रम:
दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति रायपुर के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां पूज्य माता हासी देवी जी की स्मृति में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। इसके बाद शाम को वे इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी।
धमतरी में रामलीला के दौरान आग भड़की, हनुमान बने युवक समेत 3 झुलसे
23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी:
दूसरे दिन राष्ट्रपति जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद बस्तर दशहरा के पारंपरिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर और जगदलपुर में कार्यक्रम स्थलों तथा प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
