रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ प्रवास पूरा करने के बाद स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से रवाना हुईं। उनके दौरे के समापन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विमानतल पर उन्हें आत्मीय विदाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

